Ramayana Box Office Collection Day 3: छोटी दिवाली पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बॉलीवुड फिल्म रामायण ने जबरदस्त कमाई की है. जिसके कारण नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 4000 करोड़ की रामायण पार्ट 1 ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाते हुए नए बनाए हैं. रिलीज के दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखने के बाद, तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी की है. दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण फिल्म की कमाई में 45% से ज्यादा का तगड़ा उछाल आया है. जिसके कारण भागवान राम के जीवन पर आधारित इस फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है.
Ramayana Box Office Collection Day 3 कितना हुआ?
‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज के तीसरी दिन 69.80 करोड़ का भारत में कलेक्शन किया है. वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन157.25 करोड़ रुपए हो चुका है. इसके साथ राणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस मूवी का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 375 करोड़ रुपए हो चुका है. रामायण को दो पार्ट्स को 4000 करोड़ के आस-पास की लागत में बनाया गया है. मेकर्स को उम्मीद है कि, ये अपनी लागत से ज्यादा कमाएगी. इसीलिए इस फिल्म को दिवाली के अवसर पर रिलीज किया गया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk ने जारी किए है.
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ फिल्म ने कौन से बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?
‘रामायण पार्ट 1’ ने रिलीज के तीसरे दिन कई बड़े महारिकॉर्ड बनाएं हैं.इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ और ‘एनिमल’ को पछाड़ा है. ‘आदिपुरुष’ के तीसरे दिन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया. वहीं, साल 2026 की सबसे तेज 150 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में जगह बनाई है.







