CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। हर दिन बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। साथ ही बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की भी बरामदगी की जा रही है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। बताते चले कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी में काफी हद तक लगाम लग गई है। इसके अलावा राज्यों में इसके खिलाफ तेजी से असर देखने को मिल रहा है।
नशे में कमी देखी जा रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल 90 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 488 ग्राम हेरोइन, 173 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2,340 रुपये नशीले पदार्थों के पैसे बरामद किए गए है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 90 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 488 ग्राम हेरोइन, 173 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2,340 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
Punjab | Day 392 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 90 drug smugglers and recovered 488 grams of heroin, 173 intoxicant tablets/capsules, and ₹2,340 in drug money.
12 persons were… pic.twitter.com/hFTQzLLduG
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 29, 2026
12 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। निम्नलिखित बरामद किए गए। 90 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 392 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या -55877 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का एक्शन
दी जानकारी के अनुसार “नशीली दवाओं के खिलाफ जंग का 392वां दिन – पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 90 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 488 ग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 173, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम: 2340 रुपये, 392 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या -55877 हो गई है।
एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 12 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया”।





