---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार की कल्याणकारी योजना और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पंजाब के लोगों से की गई ये अपील, कैसे बने जिम्मेदार नागरिक

CM Bhagwant Mann: सभी सरकारी सुविधा पंजाब के लोगों को मुहैया हो सके इसके लिए एसआईआर फॉर्म भरना बेहद जरूरी है। ऐसे में लोगों से खास अपील की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 10, 2026 4:08 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों के विकास और जल कल्याण के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग जनकल्याणकारी योजना और सुविधाओं को जारी किया जाता है। ऐसे में खुद को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से एसआईआर फॉर्म भरने की अपील की गई है जिससे लोगों को खास फायदा मिल सकता है। वह पंजाब के जागरूक नागरिक बन सकते हैं। सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने एक वीडियो को पोस्ट करते इस बारे में लोगों को जानकारी दी है और एसआईआर फॉर्म भरने के बारे में बात करते हुए दिखे हैं।

पंजाब के लोगों के लिए क्या करना है एसआईआर फॉर्म में जरूरी

डॉ बलबीर सिंह ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “हर पंजाबी को अपना लोकतांत्रिक फर्ज निभाते हुए एसआईआर फॉर्म जरूर भरना चाहिए। मान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और अनुशासनिक सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपकी सही और अपडेटेड पहचान बहुत जरूरी है इसीलिए पक्का करें कि नई वोटर लिस्ट में आपका नाम सही-सही दर्ज हो। आज ही एसआईआर फॉर्म भरें और एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपना फर्ज निभाएं।”

CM Bhagwant ने भी पंजाब के लोगों से की ये अपील

इससे पहले सीएम भगवंत मान की तरफ से भी लोगों को इसे लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया गया था। जहां एसआईआर फॉर्म के मायने और इसका लाभ कैसे मिल सकता है इस बारे में बताया गया है। पंजाब के लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो ऐसे में यह जरूरी है कि आपके वोटर लिस्ट में सही जानकारी अपडेटेड हो ताकि सरकारी सुविधा मिल सके। पंजाब के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नागरिक जिम्मेदारी से जुड़ी हुई सीएम भगवंत मन की तरफ से यह अपील है जहां जनता को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए कहा जा रहा है।

 

निश्चित तौर पर ऐसा करने से आपका वोट सुरक्षित रहेगा। भविष्य में पंजाब सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेते समय आपको कोई भी कागजी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

 Punjab News

अगस्त 8, 2026

Punjab News

अगस्त 8, 2026

Rashifal 9 August 2026

अगस्त 8, 2026

कल का मौसम 9 August 2026

अगस्त 8, 2026