---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, 33 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों पर लगी लगाम, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से अपराधियों और ड्रग्स तस्करों के अंदर डर पैदा हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2026 4:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से अपराधियों और ड्रग्स तस्करों के अंदर डर पैदा हो गया है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। अभी तक 65 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।

गौरतलब है कि CM Bhagwant  Mann की अगुवाई में राज्य में ड्रग्स और अपराध पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। वहीं पुलिस की तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अपराध पर भी काफी हद तक लगाम लगी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) ​​के समन्वय से, राज्य भर में चिन्हित और निर्धारित स्थानों पर लक्षित छापे मारकर गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 499 छापे मारे गए। 221 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 3 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।

2 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,340 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशा मुक्त पंजाब बनाने पर जोर

CM Bhagwant Mann लगातार यह कह रहे है कि पंजाब को नशे की समस्या से बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता अभियान और पुनर्वास कार्यक्रमों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का मानना है कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही राज्य के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

बता दें कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। यहां तक हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। पंजाब सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 17, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026