---Advertisement---

अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए CM Bhagwant Mann का विशेष तोहफा, पंजाब सरकार ने खत्म किया पानी शुल्क, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे लाखों अन्नदाताओं को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2026 2:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी बीच CM Bhagwant Mann की अगुवाई में सिंचाई के लिए लगाए जाने वाले पानी शुल्क को समाप्त करने का फैसला किया है। राज्य सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और खेती की लागत को कम करना है।

इस कदम को कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार किसानों के लिए हर चीज मुहैया करा रही है, जिससे लाखों अन्नदाताओं को फायदा मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann सरकार ने खत्म किया पानी शुल्क

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “किसान की खुशहाली के लिए मान सरकार की ओर से एक बड़ा तोहफ़ा। नहर के पानी पर लगने वाला वॉटर सेस (water cess) खत्म कर दिया जाएगा।

इसके लिए विभाग को ब्लूप्रिंट तैयार करने का आदेश दिया गया है”। बता दें कि पानी शुल्क वह राशि होती है जो किसानों से नहरों और सरकारी सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के बदले वसूली जाती है। लंबे समय से किसान संगठन इस शुल्क को समाप्त करने की मांग कर रहे थे।

पंजाब सरकार के राज में किसानों को मिल रहा है जबरदस्त फायदा

मुख्यमंत्री CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के फैसलों से किसानों को बहुत फ़ायदा हुआ है। इन फैसलों में किसानों की खुशहाली के लिए BT कॉटन पर सब्सिडी, DSR को बढ़ावा देना, मक्का की खेती के लिए खास योजनाएं, गन्ने का सबसे ज़्यादा दाम और पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी वाली मशीनें शामिल हैं।

यानि यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएम मान की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है और लोगों को जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 12, 2026

Punjab News

जून 12, 2026

Punjab News

जून 12, 2026

Rashifal 13 June 2026

जून 12, 2026

Abhijeet Dipke

जून 12, 2026

कल का मौसम 13 June 2026

जून 12, 2026