---Advertisement---

बड़ी खबर! CM Bhagwant Mann ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, 20 हज़ार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का किया ऐलान; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, बता दें कि राज्य के मंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2025 5:02 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, बता दें कि राज्य के मंत्री लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे है। इसी बीच CM Bhagwant Mann सभी ज़िलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की, और उनसे जानकारी ली कि कहां, कहां बाढ़ आया हुआ है। गौरतलब है कि पंजाब के 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है, लाखो लोग बेघर हो गए है। स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम भगवंत मान ने बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़े ऐलान भी किए।

CM Bhagwant Mann में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

बता दें कि इसी बीच CM Bhagwant Mann सभी ज़िलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की, और बाढ़ प्रभावित की जानकारी प्राप्त की, इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी, उन्होंने लिखा कि “आज चंडीगढ़ आवास पर राज्य के डिप्टी कमिश्नर साहिबानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से और सचिव, मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की। बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लिया और प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर विचार-विमर्श किया।

साथ ही अधिकारियों को 13 सितंबर से विशेष गिरदावरी शुरू करने और इस प्रक्रिया को 45 दिनों के भीतर पूरा कर किसानों को मुआवज़े के चेक सौंपने के आदेश दिए। अफसरों को गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा। किसानों को उनकी हर फसल के नुकसान का मुआवज़ा दिया जाएगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 3 May 2026

मई 2, 2026

Rain Alert 3 May 2026

मई 2, 2026

कल का मौसम 3 May 2026

मई 2, 2026

Anurag Dhanda

मई 2, 2026

Tamil Nadu Exit Poll 2026

मई 2, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मई 2, 2026