नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं का CM Bhagwant Mann ने बढ़ाया मनोबल, कहा ‘सपनों को उड़ान भरने…’

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवाओं को राज्य की समृद्धि और आर्थिक स्थिति की सुधार करने के लिए इन्वेस्ट करने की अपील सरकार की तरफ से की गई है। कैसे युवाओं का मनोबल मुख्यमंत्री की तरफ से बढ़ाया गया। आइए जानते हैं।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार इस बात पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है कि राज्य में हर किसी की बिजनेस में दिलचस्पी जग सके और सब राज्य में इन्वेस्ट कर सके। इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। वह लगातार यंग जनरेशन से इस बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस सब के बीच आखिर सीएम भगवंत मन की तरफ से नए बिजनेस की शुरुआत को लेकर क्या कहा गया। किस तरह से लोगों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री नजर आए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और किस तरह से युवाओं के लिए नए अवसर मिले हैं।

पंजाब के युवाओं के नाम सीएम भगवंत मान ने लिखा पैगाम

सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी जानकारी दी और बताया कि “पंजाब में नए व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं का हार्दिक स्वागत है। गुरुओं और पीरों की इस पवित्र भूमि पर आइए और अपने सपनों को उड़ान भरने दीजिए। अपने आप में निवेश करें, पंजाब में निवेश करें!” इस दौरान उन्होंने लोगों से बिजनेस में इन्वेस्ट करने की बात करते हुए दिखे और बताया कि कैसे अपने रास्ते लोग को चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार की तरफ से पूरा साथ मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann की वजह से युवाओं के सपने हो रहे साकार

सीएम भगवंत मान नए स्टार्टअप और बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं को आमंत्रित कर रही है ताकि वह राज्य की आर्थिक प्रगति में अपना योगदान दे सके। पंजाब सरकार का कहना है कि राज्य समृद्धि और विकास के लिए एक ऐसा स्थान है जहां युवा अपने सपने को साकार कर सकते हैं। पंजाब में अपने बिजनेस को बढ़ावा दे सकते हैं। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान सरकार पंजाब को औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए युवाओं को आकर्षित करने की हर संभव कोशिश करने में जुटी है। उनके लिए लगातार प्रयास भी किया जा रहा है ताकि लोग अपने सपने को रोक नहीं पाए।

 

 

 

Exit mobile version