---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गुरुपर्व पर श्री हरमंदिर साहिब दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री! पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ माथा टेक गुरबाणी कीर्तन का लिया आनंद

CM Bhagwant Mann ने आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर अमृतसर में स्थित श्री हरमंदिर साहिब दरबार में माथा टेका है। इस दौरान उनके साथ डॉ. गुरप्रीत कौर भी नजर आईं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2025 1:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ से अमृतसर के लिए निकल गए हैं। इस दौरान उन्होंने गुरुपर्व के पावन अवसर पर अमृतसर में स्थित श्री हरमंदिर साहिब दरबार पहुंचकर माथा टेका है। सीएम भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी नजर आईं। सीएम मान अपनी पत्नी के साथ दरबार में आयोजित गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते भी नजर आए। इसके अलावा दोनों ने नानक नाम लेवा संगतों का दर्शन कर गुरु नानक देव का आशीर्वाद लिया। पंजाब सीएम ने गुरु नानक जयंती यानी गुरुपर्व पर सभी प्रदेशवासियों के नाम बधाई संदेश जारी कर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी को नमन किया है।

गुरुपर्व पर अपनी पत्नी के साथ श्री हरमंदिर साहिब दरबार पहुंचे CM Bhagwant Mann!

पंजाब सीएम भगवंत मान आज गुरुपर्व पर अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ अमृतसर में स्थित सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते हुए नानक नाम लेवा संगतों के दर्शन किए हैं। सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से इसकी तस्वीर जारी की गई है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “पहले पातशाह, जगत गुरु धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर, सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री अमृतसर साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के आगे शीश झुकाया। गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और नानक नाम लेवा संगतों के दर्शन किए। गुरु साहिब के आगे पंजाब में सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और एकता बनी रहने की प्रार्थना की।” इन तस्वीरों में सीएम मान गुरु नानक जी के समक्ष शीश नवाते नजर आ रहे हैं।

पंजाब में धूम-धाम से मनाई जा रही गुरु नानक जयंती

सिख धर्म में आस्था रखने वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर आज गुरु नानक जी की जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित गुरुद्वारों में हर्ष का माहौल है। सिख समुदाय से इतर अन्य वर्ग के लोग भी गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु नानक जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर रहे हैं। साथ ही लोग गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते हुए लंगर से प्रसाद ग्रहण कर खुद को पुण्य के भागी बना रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026