CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार के कैबिनेट मंत्री और वित्त मंत्री की जिम्मेदारी हरपाल सिंह चीमा ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने तीखे सवाल किए हैं। इसके साथ ही पाइपलाइन की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सवाल खड़े करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मानकी सरकार की तरफ से कैसे वित्त मंत्री मुखर हुए। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और आखिर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसकी वजह से महंगाई की मार एक बार फिर लोगों को परेशान कर रही है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार के मंत्री का तंज
Another day, another price hike.
Commercial LPG cylinders have been made costlier yet again. Can @BJP4India at least tell the nation how many more hikes are in the pipeline? In 5 Months, Commercial Cylinder prices have been hiked by more than Rs. 1,570.
Instead of providing…
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) June 1, 2026
हरपाल सिंह चीमा ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “एक और दिन, एक और कीमत में बढ़ोतरी। कमर्शियल LPG सिलेंडर एक बार फिर महंगे कर दिए गए हैं। क्या @BJP4India कम से कम देश को बता सकता है कि और कितनी बढ़ोतरी पाइपलाइन में हैं? 5 महीनों में, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1,570 रुपये से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती महंगाई के बीच राहत देने के बजाय, भारत सरकार बिज़नेस और आम नागरिकों, दोनों पर बोझ डाल रही है।” फिलहाल पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से यह चर्चा में है।
कैसे मान सरकार के मंत्री ने आम जनता की समस्या पर किया सवाल
सीएम भगवंत मान के कैबिनेट मंत्री द्वारा कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर तीखे अंदाज से तंज किया गया और पाइपलाइन की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर सवाल किया गया है। पंजाब मंत्री ने मान सरकार पर निशाना साधा है और लगातार बढ़ रही महंगाई से राहत देने की मांग की जा रही है। इस तरह बिजनेस और आम नागरिकों पर बोझ बढ़ते जा रही है। जाहिर तौर पर दिल्ली में 42 रुपए प्रति 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद रेस्टोरेंट से लेकर होटल और ढाबे के बिजनेस पर असर देखने को मिल सकता है। इसकी वजह से खाने पीने की चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है।
