---Advertisement---

चांदबाजा गांव को एक बार फिर मिला CM Bhagwant Mann से खास सौगात, कहा ‘सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर…’

CM Bhagwant Mann: गांव के विकास के लिए एकजुट सरकार ने आखिर लोगों को किस तरह से तोहफा दिया है और इस दौरान उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं फोटोस को शेयर करते हुए अपनी भावनाएं किस तरह बताया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2026 1:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सरकार राज्य में विकास के लिए काम कर रही है और ऐसे में हर तरीके की जरूरत लोगों की पूरी हो सके इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं। वहीं इस सबके बीच फरीदकोट जिले के चांदबाजा गांव में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर से उन्हें खास सौगात दिया है और गांव के विकास के बारे में बात करते हुए नजर आए। इस दौरान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों की फिजिकल फिटनेस के बारे में भी बात करते हुए दिखे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और इस दौरान लोगों से मुलाकात करने के बाद सीएम भगवंत मान ने क्या लिखा है।

चांदबाजा गांव में जनसभा के बाद क्या बोले CM Bhagwant Mann

कई तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा, “फरीदकोट जिले के चांदबाजा गांव में जनसभा के दौरान पहुंचे लोगों का भारी हुजूम और प्यार के लिए दिल से शुक्रिया… गांव के विकास के कामों के लिए पहले से खर्च किए गए 2 करोड़ 36 लाख रुपये के अलावा आज 50 लाख रुपये का चेक दिया गया है… युवाओं को सेहतमंद रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए आज एक नए जिम का भी उद्घाटन किया गया…सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है… आइए, हम सब मिलकर अपने राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं…।”

पंजाब के गांव की तरक्की को लेकर इस तरह हो रहा काम

जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की पहल से गांव को एक दिशा मिल रही है। जिम खोले जाएंगे युवा अपनी फिटनेस को बनाकर रख पाएंगे। वहीं पंजाब सरकार लगातार गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभा रही है और ऐसे में हर दिन अलग-अलग गांव में जाकर न सिर्फ लोगों से मुलाकात करते हैं बल्कि उन्हें खास तोहफा भी देते हैं। पंजाब की तरक्की हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और कहने में कोई शक नहीं है की मान सरकार आगे आकर काम कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 20 August 2026

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026

Punjab News

अगस्त 19, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 19, 2026

Jharkhand News

अगस्त 19, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 19, 2026