महिलाओं को सुरक्षित जीवन से लेकर फ्री बिजली और मुफ्त इलाज तक है CM Bhagwant Mann की साफ नीति का सबूत, हर गांव को सुनहरा बनाने के लिए अडिग है सरकार

CM Bhagwant Mann: पंजाब में चौतरफा विकास संभव हो सके इसके लिए लगातार मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। वहीं इस सबके बीच महिलाओं की सुरक्षा ही नहीं इन समस्याओं पर भी किया जा रहा है काम आइए जानते हैं डिटेल्स।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: शिक्षा से लेकर बिजली, स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स तक को बढ़ावा देने में पंजाब सरकार कभी भी पीछे नहीं है और लोगों को हर संभव मदद मिल सके इसके लिए प्रयासरत है। वहीं इस सब के बीच पंजाब की महिलाओं के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू करने जा रहे सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है और किस तरह से उन्होंने अपनी साफ नीति का जिक्र किया। इतना ही नहीं पंजाब को खुशहाल और सुनहरा बनाने के लिए पूरी लगन के साथ काम किया जा रहा है। आइए जानते हैं बिहाला में ‘लोक मिलानी’ में शिरकत करने के बाद आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann ने बताया साफ नीति का क्या है सबूत

सीएम भगवंत मान ने फोटोज को शेयर करते हुए एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “आज होशियारपुर के गांव बिहाला में ‘लोक मिलानी’ में आए लोगों से मिले अपार प्यार और आशीर्वाद का मैं बहुत आभारी हूं। आपका समर्थन हमारी नीतियों में अटूट विश्वास दिखाता है.. अब पंजाब में शुद्ध विकास हो रहा है। बेअदबी के खिलाफ उम्रकैद वाला सख्त कानून लागू करने के बाद, 1 जुलाई से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू होने जा रही है। 90% ज़ीरो बिजली बिल, मुफ्त इलाज, प्राइवेट स्कूलों की लूट बंद करना और मेरिट पर नौकरियां हमारी साफ नीति का सबूत हैं।”

पंजाब के हर गांव को सुनहरा और खुशहाल बनाने के लिए किस तरह काम कर रहे सीएम भगवंत मान

इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने गांव बिहाला में नया आंगनवाड़ी सेंटर और कम्युनिटी हॉल के साथ हर तरफ के विकास के लिए पंचायत को 51 लाख रुपये की ग्रांट का चेक सौंपा। ‘आपकी सरकार’ पंजाब के हर गांव को सुनहरा और खुशहाल बनाने के लिए पूरी लगन के साथ आपके साथ खड़ी है। यह सच है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार राज्य में चौतरफा विकास को लेकर कार्यरत है और ऐसे में शिक्षा से लेकर स्पोर्ट्स और महिलाओं की सुरक्षा तक में जरा भी कौतूहल नहीं बरत रहे हैं और यह उनकी सरकार की सफलता को बयां करने के लिए काफी है।

 

 

Exit mobile version