---Advertisement---

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann का सख्त निर्देश, पंजाब पुलिस ने 3.5 किलोग्राम ड्रग्स के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ मान सरकार और उनकी सरकार लगातार एक्शन मोड में है। साथ ही इस मामलेे में पंजाब पुलिस को सख्त निर्दश दिए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 31, 2025 2:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ मान सरकार और उनकी सरकार लगातार एक्शन मोड में है। CM Bhagwant Mann की तरफ से पंजाब पुलिस को सख्त निर्दश दिए गए है। वहीं पुलिस की तरफ से इन मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। बताते चले कि नशे को लेकर पंजाब पूरी तरह से सजग है और पूरे राज्य में इसका असर भी देखने को मिल रहा है, लगातार ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है, सीमा पार से आने वाले ड्रग्स की भी ड्रोन के माध्यम से नहींं रखी जा रही है, ताकि किसी भी माध्यम से राज्य मेंं नशीली पदार्थ ना आ सके। इसी बीच पंंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल डीजीपी पंंजाब पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने 3.5 किलोग्राम ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पंंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

डीजीपी पंंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खांबरा, जालंधर निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी बरामद की।

एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की पहचान और उसे ध्वस्त करने के लिए आगे की जाँच जारी है, जिसमें आगे और पीछे के लिंक भी शामिल हैं। Punjab Police Ind
सीमा पार के ड्रग सिंडिकेट की जड़ों पर प्रहार करने और पंजाब के लोगों को नार्को-आतंकवाद के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है”।

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann की लड़ाई लगातार जारी

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann की लड़ाई लगातार जारी है। गौरतलब है कि शपथ लेने के बाद से ही नशे के खिलाफ मान सरकार ने कई तरह के अभियान चलाए जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। ड्रग्स तस्करों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है। साथ ही बड़ी संख्या में ड्रग्स और पैसे भी बरामद किए जा रहे है, ताकि लोगों किसी प्रकार की समस्या ना हो। गौरतलब है कि पुरानी सरकारों के समय पंंजाब में ड्रग्स तस्करों का आतंक था, खुलेआम लोगों को जहर बेचा जा रहा था, लेकिन भगवंत मान सरकार के आने बाद से इसपर पूरी तरह से रोक लग गई है। वहीं पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार इसपर एक्शन लिया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026