नशा-मुक्त और स्वस्थ पंजाब के लिए प्रतिबद्ध CM Bhagwant Mann, क्या है ‘लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम’ का मकसद

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से एक खास प्रोग्राम में शामिल होने के लिए कहा गया, आइए जानते हैं।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब को ड्रग फ्री बनाने और हर एक के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने के लिए मान सरकार मुहिम चला रही है और इनमें से एक है लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम जिसके तहत पंजाब के युवा को एक हेल्दी जिंदगी देने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। सीएम भगवंत मान की तरफ से मेंटल हेल्थ युवा एक्सपर्ट से अपील की गई है कि वह इस मुहिम में शामिल हो। मानसिक स्वास्थ्य के इस मिशन को सफल बनाया जा सके। इस प्रोग्राम के जरिए मेंटल हेल्थ फेलो का चयन किया जाएगा जिसके साथ ड्रग्स फ्री पंजाब बनाने की मुहिम का कनेक्शन है।

CM Bhagwant Mann की तरफ से बताया गया क्या है लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम

आप पंजाब ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मान सरकार नशा-मुक्त और स्वस्थ पंजाब के लिए प्रतिबद्ध! मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम’ के तहत सीनियर असिस्टेंट और मेंटल हेल्थ फेलो के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसका मकसद पंजाब के लोगों की मजबूत मेंटल हेल्थ सुनिश्चित करना और ड्रग्स के खिलाफ जंग अभियान के तहत ड्रग्स की तस्करी को खत्म करना है। मेंटल हेल्थ के युवा एक्सपर्ट्स से अपील है कि वे इस पहल में शामिल हों और नशा-मुक्त पंजाब समेत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के इस मिशन में सहयोग करें।

CM Bhagwant Mann का क्या है खास उद्देश्य

सीएम भगवंत मान के निर्देश पर सीनियर एसोसिएट और मेंटल हेल्थ फेलो की नियुक्ति होनी है जिसके लिए आवेदनकर्ता को यह जान लेना जरूरी है कि क्या शर्त रखे गए हैं। इसके तहत निश्चित तौर पर पंजाब के लोगों के मजबूत मेंटल हेल्थ को निश्चित करना सरकार का एकमात्र उद्देश्य है ताकि ड्रग्स के खिलाफ जंग को जीता जा सके यह सच है कि हर दिन ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। पंजाब से इसका नामोनिशान खत्म हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version