‘पंजाब के अधिकारों की मजबूती से रक्षा…’ CM Bhagwant Mann ने मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात पर कहीं ये बात, बताया क्या है प्राथमिकता

CM Bhagwant Mann: मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात के बाद इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मान सरकार ने बताया क्या रहा इस दौरान खास। जानिए पूरी डिटेल्स और कैसे राज्य के विकास को रखा गया ध्यान।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की सेवा को लेकर लगातार मान सरकार तत्पर है और किसी भी तरह की कोई असुविधा लोगों को ना हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन दिल्ली में सीएम भगवंत मान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस बारे में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आखिर इस मुलाकात में क्या खास रहा। इस दौरान किन बातों पर चर्चा की गई है। जाहिर तौर पर पंजाब के विकास के लिए कोई भी प्रयास सीएम मान छोड़ना नहीं चाहते हैं। आइए जानते हैं क्यों यह मुलाकात भी खास बन गया है।

रंगला पंजाब को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान

सीएम भगवंत मान ने मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात की कई झलकियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पंजाब के विकास को लेकर बातचीत के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लिखा, “आज केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के साथ दिल्ली में एक अहम बैठक हुई इस बैठक में पंजाब के सर्वांगीण विकास और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई है। हमारी मुख्य प्राथमिकता पंजाब के अधिकारों की मजबूती से रक्षा करना और राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाना है।”

CM Bhagwant Mann की मनोहर लाल खट्टर संग क्या हुई बातचीत

जाहिर तौर पर मनोहर लाल खट्टर जी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात पंजाब के हित के लिए काफी खास है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पंजाब में बिजली से लेकर वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति और किसानों को लेकर भी चर्चा हुई है। खुद केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर राज्य के बिजली क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। राज्य की बिजली वितरण कंपनियों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने और धान की रोपाई के दौरान किसानों की बढ़ी हुई बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे मामलों पर बातचीत हुई।

जाहिर तौर पर पंजाब के लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न कर करना पड़े यह सीएम भगवंत मान की प्राथमिकता है।

 

 

 

Exit mobile version