---Advertisement---

CM Bhagwant Mann भी झूमे! नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री का संदेश, सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

CM Bhagwant Mann ने नामीबिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को मिली धमाकेदार जीत के बाद सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 13, 2026 12:03 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नामीबिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की धमाकेदार जीत ने प्रशंसकों को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया है। दिग्गज भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इसी क्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी नामीबिया के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत पर जश्न मनाया है। खुशी से झूम उठे सीएम भगवंत मान ने भारतीय क्रिकेट टीम को इस धमाकेदार जीत के लिए बधाई दी है। मालूम हो कि दिल्ली के दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच बीते कल मुकाबला खेला गया था। इस क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने 93 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

भारतीय क्रिकेट टीम की धमाकेदार जीत पर झूम उठे CM Bhagwant Mann

बीते कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए महामुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आज सीएम भगवंत मान ने भी अपनी खुशी व्यक्त की है।

सीएम भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत। टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से हराया। टी20 वर्ल्ड कप में भारत की यह लगातार दूसरी जीत रही है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी देश का गौरव हो। चक दे इंडिया।” मुख्यमंत्री की ये प्रतिक्रिया खूब सुर्खियां बटोर रही है।

नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है। नामीबिया के खिलाफ 93 रनों से जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले टी20 विश्व कप 2012 में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 90 रनों से जीत मिली थी। टीम इंडिया को इस जीत को दर्ज कर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से पहले अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है। यही वजह है कि सभी प्रशंसक खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026