---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के खिलाड़ियों को खेल पुरस्कार मिलने से गदगद हुए CM! क्रीडा क्षेत्र की शान बहाल करने का लिया संकल्प

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी कर राज्य में क्रीडा क्षेत्र की खोई हुई शान को बहाल करने की बात कही गई है। दरअसल, आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल पुरस्कार से नवाजा गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2025 2:49 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी कर राज्य में क्रीडा क्षेत्र की खोई हुई शान को बहाल करने की बात कही गई है। दरअसल, आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार पाने वालों में पंजाब से आने वाले खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह काका और जरमनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने पंजाब के इन तीनों खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने पर खुशी जताई है। सीएम मान का कहना है ये पंजाब के साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि हमारे खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है।

खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार मिलने पर गदगद हुए सीएम Bhagwant Mann

राष्ट्रपति भवन में आज अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चुके भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। इसमें पंजाब से आने वाले तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएम मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंजाबियों के लिए आज बहुत गर्व की बात है। हमारे पंजाब के 3 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में सर्वोच्च खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिला है। इसके अलावा सुखजीत सिंह काका और जरमनप्रीत सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।”

सीएम Bhagwant Mann का कहना है कि “एक खेल प्रेमी होने के नाते मैं सभी खिलाड़ियों, उनके परिवारों और कोच साहिबानों को इन पुरस्कारों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं भविष्य में भी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं। पंजाब की खेलों में खोई हुई शान को दोबारा बहाल करने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा

गौरतलब है कि आज राष्ट्रपति भवन में पंजाब से आने वाले जरमनप्रीत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हॉकी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। जरमनप्रीत सिंह ने 2023 में चेन्नई और 2024 में हुलुनबिर, चीन में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं सुखजीत सिंह 2024 में पेरिस, फ्रांस में आयोजित ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक और 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पंजाब के निवासी हरमनप्रीत सिंह को हॉकी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया है। बता दें कि हरमनप्रीत सिंह ने 2023 में हांगझू, चीन में 19वें एशियाई खेल में स्वर्ण पदक, 2024 में पेरिस, फ्रांस के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक और 2021 में टोक्यो, जापान में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026