---Advertisement---

CM Bhagwant Mann  ने ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’  की जीत पर भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, बोले ‘ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया’

CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में 'एशियन चैंपियंस ट्रॉफी' का ऐतिहासिक खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 7, 2026 1:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में आयोजित एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है. भारत ने जापान को हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की है.आपको बता दें, खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है. इस ऐतिहासिक जीत के मौके पर पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई दी जा रही है. इसी कड़ी में सीएम मान ने सभी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने  विचार साझा किए हैं.

CM Bhagwant Mann  ने ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ की भारत जीत पर दिया बड़ा बयान

सीएम मान ने एक्स पर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘मोहाली की पावन धरती पर, ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ के रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक खिताब अपने नाम किया. हमारे खिलाड़ियों की इस शानदार और दमदार जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है. इस यादगार जीत के लिए पूरी टीम, सपोर्ट स्टाफ और सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई.’

देखें पोस्ट

आपको बता दें, 5 नवंबर 2026 को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का यह रोमांचक फाइनल मुकाबला मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार इस बड़ी ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा.

फाइनल मैच में पहुंचे थे सीएम मान

आपको बता दें, मोहाली मैच के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद स्टेडियम में मौजूद थे. उन्होंने फाइनल के बाद भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को चमचमाती हुई ट्रॉफी दी और विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया. इसके साथ ही साल 2030 में इस इंटरनेशनल इवेंट की फिर से मेजबानी करने का एलान किया.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 6, 2026