---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने तीसरे गुरु अमरदास जी के गुरु गद्दी दिवस पर राज्यवासियों और श्रद्धालुओं को दी बधाई; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: गुरु अमरदास की गुरु गद्दी दिवस पर पंजाब के CM Bhagwant Mann ने राज्यवासियों और श्रद्धालुओं बधाई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 30, 2025 4:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: तीसरे पातशाह साहिब श्री गुरु अमरदास की गुरु गद्दी दिवस पर पंजाब के CM Bhagwant Mann ने राज्यवासियों और श्रद्धालुओं बधाई दी है। आपको बता दें सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से श्रद्धालुओं को बधाई दी। जानकारी के मुताबिक गुरु अमर दास की जन्म वैशाख शुक्ल की 14वीं, 1479 ई में अमृतसर के बासर के गांव में पिता तेजभान एवं माता लखमीजी के घर हुआ था। आपको बताते चले कि सिखों के दूसरे गुरु अंगद देवजी गुरु अमर दास की सेवा समर्पण देखकर इतना प्रस्नन हुए कि उन्होंने अपनी गद्दी सौंप दी थी। वहीं इस पावन अवसर पर CM Bhagwant Mann ने प्रदेशवासियों को बधाई दी थी।

CM Bhagwant Mann ने गुरु गद्दी दिवस पर लोगों दी बधाई

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने तीसरे पातशाह साहिब श्री गुरु अमरदास की गुरु गद्दी दिवस पर राज्यवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “संपूर्ण मानवता को विश्व बंधुत्व, शांति और विनम्रता का संदेश देने वाले तीसरे गुरु श्री गुरु अमरदास जी के गुरुगद्दी दिवस पर सभी श्रद्धालुओं को बहुत-बहुत बधाई।

आइए हम गुरु साहिब जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाएं और उनकी लड़ाई में शामिल हों”। बताते चले कि गुरू अमरदास का जन्म 5 मई 1479 को हुआ था।

सामाजिक कुरूतियों को खत्म करने में गुरु अमरदास का अहम योगदान

जानकारी के मुताबिक जब गुरु अमरदास जी को गुरु गद्दी सौंपी गई थी तो उस दौरान कन्या हत्या, सती प्रथा, ऊंच नीच समेत कई बुराइयां समाज में थी। ऐसे कठिन समय में में गुरु अमरदास जी ने इस सामाजिक कुरूतियों के खिलाफ कई बड़े प्रभावशाली आंदोलन चलाएं। ऊंच नीच को समाप्त करने के लिए ही तीसरे गुरु ने लंगर प्रथा को और सशक्त किया, ताकि लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकें और इस भेद को मिटाया जा सके। इसके अलावा भी गुरू अमरदास जी ने समाज से कई कुरूतियों को मिटाया, जिसमे सबसे प्रचलित था सती प्रथा, गुरू जी ने सती प्रथा को घिनौनी रस्म बताया और इसका पूरी तरह से विरोध किया, वहीं इसके खिलाफ प्रचार किया और लोगों को जागरूक भी किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026