---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम को दी बधाई, खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधा देगी सरकार

CM Bhagwant Mann: खेल की दिशा में प्रगति पर काम कर रही मान सरकार ने एशियाई खेलों में ईरान को हटाकर भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीत दर्ज की है। इसे लेकर मुख्यमंत्री बधाई देते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 26, 2026 2:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: आइची-नागयो एशियन गेम्स 2026 में एक बार फिर इतिहास दर्ज हुआ है जहां भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान पर विजय प्राप्त करते हुए 37-34 से हराया है। जाहिर तौर पर यह भारत के लोगों के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है। वहीं इस खास मौके पर जश्न मनाते हुए सीएम भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भारत को गोल्ड मेडल जीतने को लेकर बधाई देते हुए खुशी जाहिर करते दिखे। निश्चित तौर पर भारत ने महिला कबड्डी में चौथी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है।

CM Bhagwant Mann ने खुद को बताया गर्वित

सीएम मान ने इसे लेकर पोस्ट करते हुए कहा कि “एशियन गेम्स 2026 में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई… हमारी बेटियों ने एशियन गेम्स में चौथी बार गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है…। कबड्डी के खेल में बेटियों की इस शानदार कामयाबी ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है… हमें अपनी बेटियों पर बहुत गर्व है।” खुद को गर्वित महसूस करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस शानदार कामयाबी का जश्न मनाया है और कबड्डी टीम को बधाई दी है।

पसंदीदा खेल को बढ़ावा देने के लिए क्या बोले सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा कि “हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर वर्ल्ड-क्लास सुविधा देने के लिए पूरी तरह तैयार है… आइए, अपने पसंदीदा खेल को और बढ़ावा देने और अपने ‘रंगला पंजाब’ को फिर से बनाने के लिए हाथ मिलाएं। क्रांति ज़िंदाबाद!” यह सच है कि भारत को लेकर लगातार पंजाब में सीएम भगवंत मान काम कर रहे हैं और न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हर खेल में युवाओं के दिलचस्प बढ़ाने और वह अपने सपने को साकार कर सके इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल को तरक्की और स्पोर्ट्स को ही अपना प्रोफेशन युवा बना सके इसके लिए सीएम मान लगातार काम कर रहे हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Bihar Boat Tragedy

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026