---Advertisement---

अपराध को लेकर CM Bhagwant Mann सरकार सख्त, 360 से अधिक अपराधियों पर पंजाब पुलिस का एक्शन

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 29, 2026 1:07 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में छापेमारी की जा रही है, और अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

नशे और अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसका असर राज्य में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। नशे को लेकर भी पंजाब सरकार पूरी तरह से सख्त है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 593 रेड की गईं। 366 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

6 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 4 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 74,887 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का एक्शन

पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM Bhagwant Mann सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

गौरतलब है कि सीएम मान की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 29, 2026

Shashi Tharoor

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026

US-India Trade Deal

जुलाई 29, 2026

Punjab News

जुलाई 29, 2026

Punjab News

जुलाई 29, 2026