CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। अपराधियों की खौज में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक 60 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। इसके अलावा नशे को लेकर भी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों को हर रोज गिरफ्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
अपराध के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 613 रेड की गईं। 368 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 6 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟎𝟔 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 613 raids conducted
✔️ 368… pic.twitter.com/BrTYlfadAT— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 15, 2026
4 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 60,722 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार ने अपराध पर लगाम लगाने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसी के तहत पुलिस को अपराधियों और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के अनुसार, अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से आपराधिक नेटवर्क को कमजोर करने के साथ-साथ उनके सहयोगियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि सीएम मान की अगुवाई में राज्य में नशे और अपराध को लेकर काफी हद तक कमी देखी गई है।
