CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर लगातार देखने को मिल रहा है। जारी अभियान के 203 दिन पूरे हो चुके है। बता दें कि इसका असर राज्य में भी लगातार देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि पंजाब पुलिस की तरफ से हर दिन छापेमारी की जा रही है और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
इसके अलावा नशे के खिलाफ भी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है, जिसका असर दिख रहा है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का जोरदार एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 722 रेड की गईं।
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟎𝟑 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 722 raids conducted
✔️ 558… pic.twitter.com/wIa7C1apQ4— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) August 12, 2026
558 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 8 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 5 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 59,579 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
बता दें कि नशे के खिलाफ भी पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में है। अभी तक 75 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों का गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य नशे और अपराध मुक्त की और लगातार अग्रसर है। इसके अलावा हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।
