---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 203 दिन पूरे, 59 हजार से अधिक अपराधियों पर कसा गया शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर लगातार देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 12, 2026 1:59 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार मिलकर काम कर रही है। जिसका असर लगातार देखने को मिल रहा है। जारी अभियान के 203 दिन पूरे हो चुके है। बता दें कि इसका असर राज्य में भी लगातार देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि पंजाब पुलिस की तरफ से हर दिन छापेमारी की जा रही है और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

इसके अलावा नशे के खिलाफ भी पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है, जिसका असर दिख रहा है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का जोरदार एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 722 रेड की गईं।

558 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 8 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 5 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 59,579 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

बता दें कि नशे के खिलाफ भी पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में है। अभी तक 75 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों का गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर काफी हद  तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant  Mann की अगुवाई में राज्य नशे और अपराध मुक्त की और लगातार अग्रसर है। इसके अलावा हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026