---Advertisement---

Jharkhand News: बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए डिजिटल तकनीक का सीएम हेमंत सोरेन ने लिया सहारा, कुछ इस तरह हो रहा नए अध्याय का आगाज

Jharkhand News: डिजिटल तकनीक से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हर किसी तक पहुंच सके इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। ऐसे में किस तरह से एआई आधारित जांच के साथ नए अध्याय का आगाज हो रहा है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2026 5:31 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर हर गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। लोगों को इसके लिए दर-दर भटकना न पड़े इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच डिजिटल हेल्थ मॉडल के तौर पर राज्य को एक अलग पहचान देने की दिशा में आखिर क्या प्रयास किया गया है जिसकी जानकारी झारखंड चीफ मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से दी गई है। आइए जानते हैं कैसे डिजिटल स्वास्थ्य की दिशा में सीएम सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य प्रगति की तरफ आगे बढ़ रहा है और कैसे इससे लोगों को फायदा हो सकेगा।

Jharkhand News में जानें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के नए अध्याय का आगाज

झारखंड मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि “डिजिटल हेल्थ का मॉडल राज्य बनने की दिशा में झारखण्ड के बढ़ते कम जिसके जरिए एआई-आधारित जांच, रोबोटिक सर्जरी और टेली-मेडीसिन के जरिए गांव-गांव तक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के नए अध्याय का आगाज होने वाला है। ” जाहिर तौर पर झारखंड में रोबोटिक सर्जरी और एआई आधारित जांच की दिशा में काम निश्चित ही सराहनीय है। यह कहीं ना कहीं सरकार की वजह से संभव हो सका है।

सीएम हेमंत सोरेन की वजह से स्वास्थ्य की दिशा में अद्भुत प्रयास

इसके साथ ही बताया गया कि डिजिटल तकनीक से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा जन-जन तक पहुंचेगी और इस इवेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम हेमंत सोरेन नजर आने वाले हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है जो निश्चित तौर पर सरकार की एक और उपलब्धता को दिखाने के लिए काफी है। डिजिटल स्वास्थ्य की दिशा में सरकार की तरफ से जिस तरह से काम की जिम्मेदारी ली गई है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। ऐसे में लोगों की बड़ी-बड़ी बीमारियों का पता आसानी से चल सकता है।

जाहिर तौर पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से राज्य के लोगों को इसका फायदा हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

Hapur Video

अक्टूबर 1, 2026