Jharkhand News: राज्य में सीएम हेमंत सोरेन की सरकार की तरफ से लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं जहां अलग-अलग मुहिम और प्रयास जारी है। वहीं इस सब के बीच RMZ इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रेसिडेंट श्री दीपक छाबड़िया से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई सोशल मीडिया पर से लेकर खुद हेमंत सोरेन में जानकारी दी है और बताया कि आखिर यह मुलाकात किन मायनों में खास था। बातचीत में क्या खास रहा है। जानिए झारखंड न्यूज़ में क्या है पूरी डिटेल्स और इसे लेकर सीएम सोरेन की तरफ से क्या जानकारी दी गयी है। जाहिर तौर पर राज्य की कहानी को विकास का पंख देने के लिए काफी है।
Jharkhand News में जानें किन मुद्दों पर हुई सरकार की बातचीत
Met Shri Deepak Chhabaria, President, RMZ Infrastructure, in Ranchi today. We had a productive discussion on exploring investment opportunities in Jharkhand, particularly in setting up Global Capability Centres (GCCs) and building capacities in future-oriented sectors such as IT,… pic.twitter.com/5UIGFom6Px
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 28, 2026
सीएम हेमंत सोरेन की तरफ से बताया गया कि “आज रांची में RMZ इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रेसिडेंट श्री दीपक छाबड़िया से मुलाकात हुई। झारखंड में इन्वेस्टमेंट के मौके तलाशने, खासकर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCCs) बनाने और IT, AI, सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर एनर्जी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे फ्यूचर-ओरिएंटेड सेक्टर में कैपेसिटी बनाने पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।” इस दौरान उन्होंने आईटीआई से लेकर न्यूक्लियर इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे कोई क्षेत्र में विकास को लेकर बात हुई है जो जाहिर तौर पर राज्य के लिए हितकारी स्थापित हो सकता है।
झारखंड के मेहनती युवाओं के लिए रोज़गार के नए मौके
वहीं इससे अलावा सीएम हेमंत सोरेन ने यह भी कहा है कि “इन बातचीत को आगे बढ़ाने, झारखंड के मेहनती युवाओं के लिए रोज़गार के नए मौके बनाने और हमारे युवा राज्य को भारत की ग्रोथ स्टोरी और आने वाले कल की टेक्नोलॉजी में एक अहम भूमिका निभाने में काबिल बनाने के लिए उत्सुक हैं।” राज्य की विकास के लिए और हर संभव युवाओं को उनकी काबिलियत को पहचान दिलाने के लिए लगातार सरकार की तरफ से अलग-अलग प्रयास जारी है। निश्चित तौर पर कुछ सालों में झारखंड में एक अलग ही विकास देखा गया है जो कहीं ना कहीं सरकार के द्वारा एक अहम पहल है।







