CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर का खात्मा पंजाब के विकास में एक अहम भूमिका निभा सकती है और इसे लेकर सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर हैं। वहीं गैंगस्टर ते वॉर अभियान के तहत हर दिन अपराधियों को दबोचा जा रहा है। वहीं इस सबके बीच आईजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि राज्य से गैंगस्टर नेटवर्क का सफाया हो रहा है। इसके लिए सीएम भगवंत मान के साथ मिलकर पुलिस लगातार काम कर रही है और ऐसे में 146वें दिन उन्हें किस कदर सफलता मिली है आइए जानते हैं।
CM Bhagwant Mann के निर्देश पर पंजाब पुलिस का जबरदस्त एक्शन
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟒𝟔 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 515 raids conducted
✔️ 284… pic.twitter.com/AevciaJjZZ— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 16, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि “गैंगस्टर ते वार के दिन 146 पर पंजाब पुलिस ने एजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगह पर टारगेटेड रेड किया और इस दौरान गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी निर्णायक राज्य व्यापी कार्रवाई जारी रखी। जहां 515 रेड की गई 284 लोगों को गिरफ्तार किया गया तो वहीं 5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया है। इतना ही नहीं 6 हथियार भी बरामद किए गए हैं।” यह गिरफ्तारी और बरामदगी इस बात को बयां करती है कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पुलिस इस अभियान को किस कदर सफल बना रहे हैं।
पंजाब पुलिस ने अब तक कितने आरोपियों पर कसा शिकंजा
इसके साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि गैंगस्टर ते वॉर अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 3216 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब को सुरक्षित बनाने और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस अपने संकल्प पर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी वजह से हर दिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है जो निश्चित तौर पर पंजाब को सुरक्षित बनाने की ओर एक अहम कदम साबित होने वाला है। गैंगस्टर का नामोंनिशान खत्म करना भगवंत मन की एक बड़ी सफलता बन सकती है।






