नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann का जबरदस्त एक्शन, इस तरह 75000 के करीब ड्रग तस्करों पर अब तक पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा

CM Bhagwant Mann: सरकार के साथ मिलकर काम कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आइए जानते हैं 511वें दिन ड्रग तस्करों पर किस तरह से वार किया गया है जो चर्चा में है। जानिए डिटेल्स।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की अगुवाई में राज्य से ड्रग्स नेटवर्क को नामोनिशान खत्म करने के लिए हर तरफ से प्रयास को सफल बनाने के लिए युद्ध नाशियन विरुद्ध अभियान काफी है। एएनटीएफ पंजाब की तरफ से लगातार इस मुहिम को सफल बनाया जा रहा है और ऐसे में 511वें दिन भी बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसके साथ ही ड्रग्स नेटवर्क्स का पर्दाफाश हुआ है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस ने x प्लेटफार्म पर लोगों को दी है। आइए जानते हैं 511वें दिन सीएम भगवंत मान की पुलिस ने कितने ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा है और कितनी बरामदगी की गई है।

CM Bhagwant Mann की पुलिस को पंजाब को ड्रग फ्री बनाने में मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “एएनटीएफ ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 68 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 481 ग्राम हेरोइन, 40 kg अफीम की भूसी, 567 नशीली गोलियां और ₹1,040 ड्रग मनी बरामद की। इसके अलावा, 11 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छोड़ने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए मनाया गया।” वहीं इसके साथ ही यह भी बताया गया कि न सिर्फ ड्रग तस्करों पर शिकंजा बल्कि ड्रग्स की बरामदगी के साथ-साथ उन सभी लोगों को नशे को छुड़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जो इससे बाहर निकलना चाहते हैं।

जानें अब तक कितने तस्करों पर किया गया वार

सीएम भगवंत मान की पहल से चलाए गए युद्ध नशन विरोध के 511 दिनों में गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की कुल संख्या 74,485 हो चुकी है। इतना ही नहीं SP/DSP रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की अगुवाई वाली पुलिस टीमों ने संदिग्धों को चेकिंग के लिए रोका गया। 11 लोगों को नशा छुड़ाने के इलाज के लिए भेजा गया। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की तरफ से ड्रग्स का भंडाफोड़ पंजाब से पूरी तरह करने के लिए लगातार पुलिस के साथ काम किया जा रहा है ताकि नशे से राज्य के युवा दूर रह सके।

 

 

Exit mobile version