---Advertisement---

कुश्ती जगत के धुरंधर जस्सा पट्टी के AAP में शामिल होने पर गदगद हुए CM Bhagwant Mann! हार्दिक स्वागत कर साझा की आगे की रणनीति

CM Bhagwant Mann ने आज कुश्ती जगत के दिग्गज चेहरे जस्सा पट्टी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आगे की रणनीति साझा कर कहा है कि इससे नशे के खिलाफ जारी जंग को गति मिलेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 28, 2026 4:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में विधानसभा चुनाव भले ही वर्ष 2027 में होना है। हालांकि, सूबे में अभी से सियासी उठा-पटक का दौर शुरू है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी में बड़ा चेहरा शामिल हुए है। यहां बात कुश्ती जगत के धुरंधर जस्सा पट्टी की हो रही है। जस्सा पट्टी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सीएम भगवंत मान ने खुशी व्यक्त की है। सीएम भगवंत मान ने इस आप कैडर के लिए बड़ा फायदा बताया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जस्सा पट्टी जैसे चेहरों का आप से जुड़ना पार्टी की निति को प्रदर्शित करता है।

जस्सा पट्टी के AAP में शामिल होने पर गदगद हुए CM Bhagwant Mann!

मुख्यमंत्री मान ने आज कुश्ती जगत के बड़े खिलाड़ी जस्सा पट्टी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की है।

सीएम भगवंत मान के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट साझा कर इस संदर्भ में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “पंजाब के गौरव और ‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी जी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत है। उनके शामिल होने से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के जज़्बे के साथ जुड़कर, हम मिलकर राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि “खेल जगत में उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। जस्सा पट्टी जी के साथ मिलकर हम पंजाब के युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के अपने अभियान को और तेज करेंगे।”

कुश्ती जगत के धुरंधर का स्वागत कर मुख्यमंत्री ने साझा की रणनीति

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा कर सीएम भगवंत मान ने आगे की रणनीति साझा की है। जस्सा पट्टी जैसे चर्चित चेहरों का आप में शामिल होना नशे के खिलाफ जंग को और गति देगा। इसकी जानकारी खुद सीएम मान ने दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम अब युवाओं को नशे से दूर कर खेलों और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के अपने अभियान को और तेज करेंगे। ये दर्शाता है कि पंजाब में आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ लड़ाई और तेज होने वाली है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026