---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर पंजाब पुलिस ने 604 जगह पर मारा छापा, स्ट्रिक्ट एक्शन में दबोचे गए इतने अपराधी

CM Bhagwant Mann: पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाने की मुहिम में लगातार काम कर रही मान सरकार और ऐसे में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आइए जानते हैं कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है और कितने जगह पर छापे मारे गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2026 12:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस की तरफ से लगातार गैंगस्टरों पर निशाना साधा जा रहा है और इस मुहिम की शुरुआत हुए 218 दिन हो चुके हैं। हर दिन एजीटीएफ पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर हो का खत्म करने के लिए पुलिस लगातार तत्पर है। सीएम मान का सपोर्ट भी मिल रहा है। इस सबके बीच आखिर गैंगस्टर ते वार के 218वें दिन पुलिस ने कितने अपराधियों पर शिकंजा कसा है और राज्यव्यापी मुहिम में कितनी सफलता हाथ लगी है। जहां एक तरफ पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाने की मुहिम जारी है तो वहीं हर दिन पुलिस की तरफ से भी सीएम भगवंत मान के सपोर्ट से ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं।

कितने लोगों की हुई सीएम भगवंत सरकार की पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि AGTF पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके लिए राज्य भर में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गईं। इसके साथ ही बताया गया कि 604 जगह पर रेड मारा गया जहां पर अपराधियों के होने की आशंका थी। अपराध और गैंगस्टर का पूरी तरह से पंजाब से खात्मा हो सके इसके लिए लगातार पुलिस जुटी है और 604 जगह से 358 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर हुई अब तक इतने लोगों की गिरफ्तारी

इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने यह भी बताया कि 8 घोषित अपराधी पर शिकंजा कसा गया और वे पकड़ में आ चुके हैं तो उनके पास से 4 हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश से कैंपेन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 64,930 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वही यह सच है कि पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस के मुताबिक एक नंबर भी जारी किया गया जो एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन है जहां आप गैंगस्टर को लेकर कोई भी जानकारी शेयर करते हैं और वह गुमनाम रहेगा।

सीएम भगवंत मान की पहल से पुलिस द्वारा किए गए इस काम की सराहना लोग अक्सर करते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UGC NET Result 2026

अगस्त 27, 2026

Strait of Hormuz

अगस्त 27, 2026

Nepal Flood

अगस्त 27, 2026

Punjab News

अगस्त 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 26, 2026

Rashifal 27 August 2026

अगस्त 26, 2026