CM Bhagwant Mann: पंजाब में सरकारी खजाना मजबूत हो रहा है और वित्तीय प्रावधान और जीएसटी कलेक्शन में हुई 20% की बढ़ोतरी यह दर्शाता है कि सरकार सही राधे दिशा बेहतर प्रबंधन के साथ काम कर रही है। कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सीएम भगवंत मान की तरफ से एक ठोस कदम उठाया गया। इससे पंजाब की जनता को काफी फायदा हो हुआ है। आइए जानते हैं इस बारे में कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या कहा है
सीएम भगवंत मान की सरकार का जीएसटी राजस्व में रिकॉर्ड
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਰਥਿਕਤਾ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਵੱਲ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਇੱਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇੱਕ ਠੋਸ ਕਦਮ ਚੁੱਕ ਰਹੀ ਹੈ। GST ਮਾਲੀਏ ਵਿੱਚ 20% ਦਾ ਵਾਧਾ ਅਤੇ ₹10,447.9 ਕਰੋੜ ਦੀ ਆਮਦਨ ਇਹ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਸਹੀ ਨੀਅਤ ਅਤੇ ਬਿਹਤਰ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰੀ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। pic.twitter.com/PLlhtLfRe7
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) August 2, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा मान सरकार सरकार पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक के बाद एक ठोस कदम उठा रही है। जीएसटी राजस्व में 20% की वृद्धि और 10,447.9 करोड़ की आय यह दर्शाती है कि सही इरादे और बेहतर प्रबंधन के साथ सरकारी खजाना मजबूत हो रहा है। माननीय सरकार मजबूत वित्तीय प्रबंधन के साथ जीएसटी राजस्व में वित्तीय वर्ष 2026-27 के 4 महीनों में पिछले वर्ष की तुलना में 20% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में 8,708.48 करोड़ की तुलना में 10,447.9 करोड़ की आय इस बार लामबंद हो गए।
CM Bhagwant Mann की वजह से पंजाब की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती
सीएम भगवंत मान सरकार के खजाने में 10,447.9 करोड़ का राजस्व इकट्ठा हुआ है जो सकारात्मक वृद्धि, राज्य सरकार की सही नियत, बेहतर वित्तीय परावर्तन और पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा है। उसके साथ यह भी बताया गया कि सीएम भगवंत मान सरकार ने न सिर्फ सरकारी खजाना बल्कि अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रहा है। पिछले साल की तुलना में यह बड़ी बढ़त मानी जा रही है जिसकी वजह से पंजाब में आर्थिक स्थिति में सुधार की बात की गई है। राज्य में टैक्स कलेक्शन और उपलब्धि की दशा यह बताती है कि सीएम भगवंत मान राज्य की अर्थव्यवस्था पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं।
