CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब की मान सरकार लगातार युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में हर दिन तस्करों तक पहुंचा जाता है। वहीं इस सबके बीच युद्ध नशे के विरुद्ध 469वें दिन पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और उसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने दी है। पंजाब में ड्रग नेटवर्क पर प्रहार और उन पर बड़ी कार्रवाई लगातार चर्चा में रहती है। जहां हीरोइन से लेकर नशीली गोलियां और ड्रग मनी की जब्ती की जाती है। आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने कैसे सफलता हासिल की है।
CM Bhagwant Mann की पुलिस ने इस तरह ड्रग तस्करों पर किया वार
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟔𝟗 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown against drug networks, Punjab Police arrested 109 drug smugglers and recovered 356 grams of heroin, 11 kilograms of poppy husk, 713 intoxicant pills, and ₹19470 in drug… pic.twitter.com/0WV60v7ve5
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 14, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध के 459वें दिन जहां नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 109 ड्रग तस्करों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से 356 ग्राम हीरोइन, 11 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 713 नशीली गोलियां और ड्रग से कमाए गए 19470 रुपए बरामद किए गए हैं। 10 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए समझाया गया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
सीएम भगवंत इस तरह नशे का कर रहे पंजाब से खात्मा
यह सच है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान नशे के विरुद्ध अभियान को हर दिन अंजाम देते हैं और ऐसे में पंजाब की पुलिस लगातार उनका साथ दे रही है। ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ इसके खेमो का पता चलता है। इसके लिए पुलिस जगह जगह पर छापेमारी करती है। यह सच है कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस राज्य में नशा तस्करों और सप्लायर के खिलाफ एक व्यापक और टीम अभियान हर दिन चल रही है जिससे ड्रग्स तस्करों के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो। वहीं 469वें दिन 109 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद उनकी जांच जारी है।






