CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पूरी तरह से मोर्चा खोल दिया है। जिसके बाद नशे पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। अभी तक 61 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा कई किलोग्रा नशीले पदार्थों को भी जब्त किया जा चुका है और लगातार कार्यवाई जारी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है।
बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। साथ ही राज्य में भी काफी हद तक कमी देखी जा रही है। इसी बीच नशे के खिलाफ जारी अभियान के 423 दिन पूरे हो चुके है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने 125 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 474 ग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 55 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 3,042 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 6,060 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की है।
Punjab | Day 423 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 125 drug smugglers and recovered 474 grams of heroin, 1.5 kg of opium, 55 kg of poppy husk, 3,042 intoxicant tablets/capsules, and Rs… pic.twitter.com/qMew6J0T68
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 29, 2026
पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 125 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 423 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 61142 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख असर
पंजाब पुलिस इंडिया द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 125 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल जब्त हेरोइन – 474 ग्राम। कुल जब्त अफीम – 1.5 किलोग्राम। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 3042। बरामद नशीले पदार्थों की कुल राशि – 6060 रुपये। 423 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 61142। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का लगातार एक्शन जारी है।
