---Advertisement---

CM Bhagwant Mann को भर-भरकर मिल रहा बुजुर्गों का आशीर्वाद! तीर्थयात्रा योजना के तहत धार्मिक स्थलों का दर्शन कर गदगद हो रहे लाभार्थी

CM Bhagwant Mann को पंजाब के बुजुर्ग भर-भरकर आशीर्वाद दे रहे हैं। इन सभी बुजुर्गों को मान सरकार मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत मुफ्त में धार्मिक स्थलों का दर्शन करा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 2, 2026 4:51 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग का बखूबी ख्याल रख रही है। बुजुर्ग भी उनमें से सबसे प्रमुख हैं। महिलाओं, छात्रों, पुरुषों व अन्य वर्गों के साथ उनके हितों को ध्यान में रखते हुए भी योजनाएं बन रही हैं। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना उनमें से एक है। इस खास योजना के तहत मान सरकार 50 वर्ष से अधिक की उम्र वाले बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करा रही है। सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए लाभार्थी बुजुर्ग भर-भरकर सीएम भगवंत मान को आशीर्वाद दे रहे हैं। इस आशीर्वाद को मान सरकार अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है।

पंजाब CM Bhagwant Mann को मिल रहा बुजुर्गों का आशीर्वाद!

मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब के उन तमाम बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है, जो तीर्थ यात्रा योजना के लाभार्थी हैं।

ऐसे सभी बुजुर्ग सीएम मान की सराहना करते हुए उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दे रहे हैं। पंजाब सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों का सपना साकार करते हुए उन्हें तीर्थ स्थलों का दर्शन करा रही है।पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले 50 वर्ष से अधिक की उम्र वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें सुविधा दी जा रही है। इसके अंतर्गत तीर्थयात्रियों के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। सरकारी योजना का लाभ पा रहे लाभार्थी इस पुनीत कार्य के लिए सीएम भगवंत मान को आशीर्वाद दे रहे हैं।

तीर्थ यात्रियों के लिए सभी तरह के प्रबंध कर रही सरकार! 

मान सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत बुजुर्गों के लिए सभी तरह के प्रबंध करती है। तीर्थ यात्रा के लिए चयनित बुजुर्गों को न सिर्फ मुफ्त यात्रा मुहैया कराई जाती है। बल्कि उनके लिए ठहरने, भोजन, आवश्यकता अनुसार चिकित्सा सुविधा आदि का इंतजाम भी किया जाता है। भगवंत मान सरकार की कोशिश है कि रुपए के अभाव में कोई इच्छुक बुजुर्ग तीर्थ यात्रा से वंचित न रह जाए। इसी क्रम में योजना को रफ्तार देकर बुजुर्गों को सपना साकार किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 27, 2026

CM Mohan Yadav

मई 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 27, 2026

Mamata Banerjee

मई 27, 2026

CBSE 12th Result 2026

मई 27, 2026

DK Shivakumar

मई 27, 2026