---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के प्रयासो का दिखा असर, दिन में बिजली के साथ मिल रहा है नहरों का पानी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann के प्रयासों का ही नतीजा है कि अब किसानों के खेत में सीधा नहर का पानी पहुंच रहा है, जिससे लाखों अन्नदाताओं को फायदा हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2026 3:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार द्वारा किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। गौरतलब है कि पंजाब में आप सरकार के आने के बाद से ही अन्नदाताओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। सबसे खास बात है कि खेतों में पानी देने के लिए अब रात-रातभर जागने की जरूरत नहीं होती है।

पुरानी सरकारों में किसानों को रात में बिजली दी जाती थी। जिसकी वजह से उन्हें रात में जागकर खेतों में काम करना पड़ता था। लेकिन अब CM Bhagwant Mann की अगुवाई में अन्नदाताओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में किसानों को मिल रहा फायदा

गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से जबरदस्त काम किया जा रहा है। सबसे पहले नहर का पानी सीधा किसानों के खेतों में पहुंचाया जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसके अलावा पंजाब सरकार दिन में बिजली मुहैया करा रही है, ताकि अन्नदाताओं को रात में ना जागना पड़े।

इसी बीच आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमे लिखा गया है कि “70 साल बाद, आपने खेतों तक पानी पहुँचाया और दिन में बिजली दी, जिसे आपने रात में भी चालू रखा। कोई भी सच्चा किसान आपसे दूर नहीं भागता। आप सलामत रहें, और आपकी सोच को सलाम”।

नहर सिंचाई का बढ़ा इस्तेमाल

जुलाई 2026 में पंजाब सरकार की ओर से बताया गया था कि CM Bhagwant Mann सरकार के दौरान नहर के पानी के इस्तेमाल में बड़ा इजाफा हुआ है। सरकार के अनुसार नहर जल उपयोग की हिस्सेदारी 22 फीसदी से बढ़कर 86 फीसदी तक पहुंची है। साथ ही कंडी कैनाल सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्टों के जरिए करीब 1.35 लाख एकड़ कृषि भूमि को फायदा पहुंचाने की योजना पर काम किया गया। इसका मकसद खेतों तक सतही जल की पहुंच बढ़ाना और किसानों को सिर्फ भूजल एवं ट्यूबवेल पर निर्भर रहने से राहत देना है। माना जा रहा है कि जिससे किसानों के बिजली बिल में भी काफी कमी देखी जा रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026