---Advertisement---

‘मेरी रसोई योजना’ और सत्कार राशि से 40 लाख परिवारों को मिला फायदा, महिलाओं के लिए CM Bhagwant Mann बने मसीहा

CM Bhagwant Mann: महिलाओं के लिए हितैषी फैसले लेने में कभी भी मान सरकार पीछे नहीं रहती है। ऐसे में उन्होंने रसोई योजना से लेकर सत्कार योजना तक के कदम उठाकर लोगों को खास तोहफा दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 22, 2026 4:35 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके इसके लिए सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर हैं। ऐसे में अलग-अलग मुहिम के जरिए पंजाब की महिलाओं को अपना साथ दे रहे हैं। जाहिर तौर पर कई जनहितैषी योजनाओं के जरिए जनता से सरकार का जुड़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में महिलाएं सीएम मान की तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहती है। वहीं इन सबमें सबसे खास पल मेरी रसोई योजना और मावा धिया सत्कार योजना है जिसके जरिए सरकारी स्कीम का फायदा महिलाएं उठा रही है।

किन योजनाओं से सीएम मान ने महिलाओं को दिया तोहफा

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मान सरकार अपनी ‘मेरी रसोई योजना’ के ज़रिए करीब 40 लाख परिवारों की रसोई में पौष्टिक राशन पहुंचा रही है, वहीं ‘मावां-धीया सत्कार योजना’ महिलाओं को सम्मान देने की एक अच्छी पहल है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। मान सरकार की इन जनहितैषी योजनाओं का महत्व महिलाओं के मुंह से सुनें।” जहां सीएम भगवंत मान की तारीफ कर रही महिलाएं सरकार के उठाए गए कदम की सराहना करती नहीं थक रही है।

पंजाब की महिलाओं के CM Bhagwant Mann की अहम पहल

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम भगवंत मान की तारीफ करती हुई महिलाएं थक नहीं रही है जहां उनका कहना है कि उनकी रसोई में नमक से लेकर मसाले तक पहुंच रहे हैं और सभी पौष्टिक हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। इतना ही नहीं महिलाओं का यह भी कहना है कि जितना मान सरकार ने आम लोगों के बारे में सोचा है इतना पहले के किसी सरकार ने नहीं सोचा था। वहीं उनकी वजह से अब महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं और अपने खुद के पैसे को जहां चाहे वहां खर्च करती हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से चालू किए गए तीर्थ योजना की भी तारीफ की है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026