---Advertisement---

रोज़गार अभियान के तहत CM Bhagwant Mann ने 866 युवाओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र, चेक करें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 8, 2026 3:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में CM Bhagwant Mann ने रोजगार अभियान के तहत 866 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सरकार का कहना है कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रोजगार अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मान ने विभिन्न पदों पर चयनित 866 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। साथ ही उन्होंने युवाओं से खास अपील भी की।

CM Bhagwant Mann ने 866 युवाओं को वितरित किया नियुक्ति पत्र

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज मोहाली में 866 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। हमारी सरकार ने अब तक पूरी पारदर्शिता के साथ 69,094 सरकारी नौकरियां दी हैं। सिस्टम में युवाओं का भरोसा बढ़ा है और विदेश जाने का चलन कम हुआ है।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया है… सरकारी स्कूलों के 882 छात्रों का NEET परीक्षा पास करना इसका सबूत है। युवाओं में अपार क्षमता है; हम बस उन्हें सही दिशा दे रहे हैं। उड़ान आपको भरनी है, आसमान हम देंगे। सभी को बधाई”।

रोजगार के क्षेत्र में पंजाब सरकार का सरहानीय कदम

रोज़गार अभियान के तहत CM Bhagwant Mann ने आज अलग-अलग विभागों के लिए चुने गए 866 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। मोहाली में हुए इस कार्यक्रम में बांटे गए इन पत्रों के साथ, मान सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरियों की कुल संख्या 69,094 हो गई है। नए नियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए, CM मान ने उनसे अपनी ज़िम्मेदारियाँ ईमानदारी और लगन से निभाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि

“नर्सिंग का काम पवित्र और सेवा-भाव वाला है, और मरीज़ को दिया गया हौसला भी उनके लिए दवा की तरह ही काम करता है। सभी युवाओं, जिनमें नई नियुक्त नर्सें भी शामिल हैं, से अपील है कि जिस तरह आपको बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के नौकरी मिली है, उसी तरह पूरी पारदर्शिता के साथ अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाएँ”।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026