---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की रोजगार क्रांति से युवा हुए गदगद, पारदर्शिता पर जताई खुशी, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और मेरिट आधारित चयन को लेकर सरकार के प्रयासों का असर अब युवाओं के बीच साफ दिखाई देने लगा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 19, 2026 3:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार रोजगार के मोर्चे पर लगातार बड़े कदम उठा रही है। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और मेरिट आधारित चयन को लेकर सरकार के प्रयासों का असर अब युवाओं के बीच साफ दिखाई देने लगा है। हाल ही में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने सरकार की भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी सिफारिश और भ्रष्टाचार के नौकरी मिलने का अवसर मिला है। जानकारी के मुताबिक अभी तक 67 हजार से अधिक युवाओं को CM Bhagwant Mann सरकार नौकरी दे चुकी है। सबसे खास बात है कि इस दौरान किसी भी प्रकार के धांधली के आरोप नहीं लगे है।

पंजाब सरकार की रोजगार क्रांति से युवा हुए गदगद

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे युवाएं CM Bhagwant Mann सरकार की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे है। इसके अलावा मान सरकार की रोज़गार क्रांति ने अब आम घरों के युवाओं की पहुँच में सरकारी नौकरियाँ पहुँचा दी हैं। सरकारी नौकरियाँ देने में बरती गई पारदर्शिता ने न केवल एक मिसाल कायम की है, बल्कि युवाओं के विदेश जाने के चलन पर भी रोक लगाई है।

देखिए, कैसे युवा खुद सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता की गवाही दे रहे हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कई युवाओं ने कहा कि लंबे समय से वे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे और अब उनकी मेहनत रंग लाई है।

CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर

पंजाब सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि उसकी प्राथमिकताओं में रोजगार सृजन सबसे ऊपर है। विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज की गई है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों में नियुक्तियां की जा रही हैं। सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है ताकि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल सके।

सरकारी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर पंजाब सरकार लगातार अपनी उपलब्धियां गिनाती रही है। सरकार का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Namo Bharat Train

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026

Anurag Dhanda

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 19, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 19, 2026