---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने सालों के इंतजार को किया खत्म, 354 परिवारों को ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत दिया मालिकाना हक

CM Bhagwant Mann: पीढ़ियों से इंतजार कर रहे पंजाब के कई परिवारों को 'मेरा घर मेरे नाम' स्कीम के तहत मालिकाना हक मिल चुका है। इस बारे में सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर ने जानकारी दी है। जानिए पूरा माजरा क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2026 2:47 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में रेड लाइन के अंदर आने वाले घर जिन्हें सालों से उनका हक नहीं मिला था। उनके लिए सीएम भगवंत मान किसी मसीहा से कम साबित नहीं हुए। ‘अब मेरा घर मेरे नाम’ मुहिम के तहत उन्हें घर का मालिकाना हक दिया जा रहा है। कानूनी तौर पर कागजात बांटे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि इसी मुहिम के तहत 354 लोगों को मालिकाना हक के कागजात बांटे गए। जस्सोवाल गांव में इस मुहिम के तहत लोगों की जिंदगी को संवारा गया। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान के इस पहल से कैसे लोगों को फायदा हो रहा है।

कैसे CM Bhagwant Mann ने लोगों के नाम किए घर के कागजात

कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक वीडियो को पोस्ट किया जहां वे मालिकाना हक के कागजात बांटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “मान सरकार रेड लाइन के अंदर आने वाले घरों के मालिकों को मालिकाना हक देकर पीढ़ियों का इंतज़ार खत्म कर रही है।” जाहिर तौर पर यह ऐसे परिवार के लिए है जो सालों से अपने घर अपने नाम करने के लिए इंतजार कर रहे थे। कानूनी तौर पर वह उम्मीद पर थे वे तो रहे थे लेकिन इनके कागजात उनके पास मौजूद नहीं थे।

लोगों को इस तरह सुरक्षित जीवन दे रहे हैं सीएम भगवंत मान

वहीं कैबिनेट मिनिस्टर ने यह भी बताया कि इसके तहत, जस्सोवाल गांव में ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम के तहत 354 परिवारों को मालिकाना हक के कागज़ात बांटे गए। यह पहल लोगों को उनके घरों पर कानूनी हक देने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है। कागजात मिलने से लोगों का भविष्य सुरक्षित हो सका है। अब वह इसे कानूनी तौर पर कहीं दिखा सकते हैं और इसे खरीदने बेचने का हक उन्हें मिल चुका है। जाहिर तौर पर पंजाब के लोगों के लिए एक अद्भुत क्रांति का दौर है जिसकी वजह से वहां घरों के अपने मालिकाना हक मिल रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026