---Advertisement---

तरन तारन ही नहीं, पंजाब भर में पसरा मातम! AAP विधायक Dr Kashmir Singh Sohal के निधन से स्तब्ध हुए लोग, CM Mann ने भी जताया दुख

तरन तारन से विधायक Dr Kashmir Singh Sohal के निधन के बाद पंजाब के कई जिलों में शोक की लहर फैल गई है। सीएम भगवंत मान ने भी अपने सहयोगी के निधन पर दुख जताया है और शोक की घड़ी में पीड़ित परिवार को साथ का भरोसा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 27, 2025 2:37 अपराह्न

Dr Kashmir Singh Sohal
Follow Us
---Advertisement---

Dr Kashmir Singh Sohal: तरन तारन समेत पंजाब के अन्य कई जिलों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसका प्रमुख कारण है AAP विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल का दुखद निधन। तरन तारन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कश्मीर सिंह सोहल अब हमारे बीच नहीं रहे। ये खबर सुनते ही पंजाब के अलग-अलग जिलों से लोग उनके पैतृक आवास के लिए रवाना होने लगे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने सहयोगी रहे विधायक Dr Kashmir Singh Sohal के निधन पर शोक जताया है। दुख की इस घड़ी में सीएम Bhagwant Mann ने पीड़ित परिवार को साथ का पूरा भरोसा दिया है। ये ऐसी घटना है जिससे जुड़ी खबर सुनकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में लोग स्तब्ध हो रहे हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

AAP विधायक Dr Kashmir Singh Sohal के निधन की खबर सुनकर भावुक हुए CM Mann!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स हैंडल से एक लंबा-चौड़ा पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट के माध्यम से सीएम मान ने अपने सहयोगी रहे AAP विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक Dr Kashmir Singh Sohal जी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे।” पंजाब CM ने दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को साथ का भरोसा दिया है।

विधायक डॉ कश्मीर सिंह सोहल के निधन से पंजाब में पसरा मातम!

राजनीतिक शख्सियत से इतर Dr Kashmir Singh Sohal तरन तारन समेत अन्य कई जनपदों में एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में ख्याति प्राप्त थे। 65 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले कश्मीर सिंह सोहल के निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत और बिगड़ी और अंतत: उनका निधन हो गया। डॉ कश्मीर सिंह सोहल से पहले जनवरी 2025 में लुधियाना से AAP विधायक रहे गुरप्रीत गोगी का निधन हुआ था जिसके कारण अभी हाल ही में उपचुनाव हुआ है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026