---Advertisement---

‘पंजाब सरकार परिवार के…; कुपवाड़ा में अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह के शहीद होने पर CM Bhagwant Mann ने जताया दुख; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कुपवाड़ा में शहीद हुए अग्निवीर जवान लवप्रीत की मौत पर दुख प्रकट किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2025 4:55 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मानसा के गांव अकलीया का 24 वर्षीय अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गया है। इस घटना के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संवेदनाएं व्यक्त की। जानकारी के मुताबिक लवप्रीत मीडियम रैजीमेंट यूनिट में तैनात था। गौरतलब है कि लवप्रीत के शहादत से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं सीएम मान भी इस घटना के बाद अपना दुख व्यक्त किया।

घटना पर CM Bhagwant Mann ने जताया दुख

घटना को लेकर सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दहशतगर्दों द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान मानसा के गांव अकलीया का 24 वर्षीय अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह शहीद हो गया है। परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम।

https://twitter.com/BhagwantMann/status/1882341068596781422

मुसीबत के इस वक्त में पंजाब सरकार परिवार के साथ है और वादे के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान हमारा मान हैं, चाहे वो अग्निवीर ही क्यों न हों”।

2 साल पहले भारतीय सेना में हुआ था भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक अग्निवीर जवान लवप्रीत सिंह 2 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। जानकारी के मुताबिक कल यानि 22 जनवरी 2025 को कुपवाड़ा में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 24 वर्षीय लवप्रीत सिंह को गोली लगी गई। गोली लगने के बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने लवप्रीत को मृत घोषित कर दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026