देश में पंजाब को कहा जाता है हॉकी की नर्सरी! CM Bhagwant Mann ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष’ की मेज़बानी को लेकर दिखे गर्वित

CM Bhagwant Mann: हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को होस्ट करने के लिए तैयार मुख्यमंत्री ने बताया कि क्यों यह पंजाब के लिए खास पल है। किस तरह से उन्होंने खुद को गर्वित महसूस किया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स की दिशा में लगातार पंजाब में क्रांति का दौर देखा जा रहा है जहां सीएम भगवंत मान की तरफ से क्रिकेट के मैदान से लेकर सभी जरूरी सुविधाएं पंजाब के युवाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस सब के बीच राज्य पहली बार इतिहास रचने के लिए तैयार है और हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष की मेजबानी करेगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री गर्वित नजर आए और सोशल मीडिया पर लोगों को इसकी जानकारी दी है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की तरफ से क्या कहा गया है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय चैंपियन ट्रॉफी की मेजबानी क्यों खास है।

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने टुर्नामेंट को लेकर क्या कहा

आप पंजाब मे इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा पंजाब पहली बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष) की मेज़बानी करेगा!! सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टूर्नामेंट के बारे में ज़रूरी जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश में हॉकी टीम नर्सरी कहा जाता है और राज्य में बेहतरीन ओलंपियन दिए हैं। हॉकी कॉम्पिटिशन जालंधर और मोहाली में होंगे। निश्चित तौर पर यह पंजाब के लोगों के लिए किसी अहम पल से कम नहीं है।

जानें क्यों खास है सीएम भगवंत मान के लिए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (पुरुष) की मेज़बानी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि पंजाब पहली बार एक इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट ‘हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026’ होस्ट करने जा रहा है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लीग मैच जालंधर में और सेमीफाइनल/फाइनल मैच मोहाली में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत 6 बड़े देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। ‘इंडिया बनाम पाकिस्तान’ का ऐतिहासिक ग्रैंड मैच 1 नवंबर (पंजाब दिवस) को शाम 7 बजे जालंधर में होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने बताया कि “हमारी सरकार ने युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ने के लिए सभी मैचों में एंट्री बिल्कुल फ्री रखी है। आइए, बड़ी संख्या में आएं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं… क्रांति जिंदाबाद!”

 

 

Exit mobile version