---Advertisement---

पंजाब के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता सिल्वर मेडल, CM Bhagwant Mann इस तरह हुए गौरवान्वित

CM Bhagwant Mann: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम में पंजाब के वेटलिफ्टर ने इतिहास दर्ज किया और ऐसे में सिल्वर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। इस पर आखिर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 3:54 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम में पंजाब के वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने इतिहास दर्ज किया और उन्होंने अपने नाम सिल्वर मेडल दर्ज किया उनकी जीत को लेकर पंजाब के लोग और उनके अपनों ने शुभ संदेश भेजा है लेकिन इस सब के बीच सीएम भगवंत मान ने पंजाब में विकास की बात की है। उन्होंने इसे लेकर खुद को गौरवान्वित भी महसूस करते हुए एक पोस्ट में शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है। उन्होंने इस सफलता पर गर्व दिखाया। सीएम मान ने कहा कि रंग ले पंजाब का मान बताया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

रंगले पंजाब को लेकर CM Bhagwant Mann को मिली बड़ी सफलता

सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर एक पोस्ट किया और कहा कि पंजाब के टैलेंटेड वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार परफॉर्मेंस के साथ सिल्वर मेडल जीता है। पुरुषों की +110 kg वेट कैटेगरी में अपनी ताकत साबित करके देश और पंजाब का नाम रोशन करने के लिए लवप्रीत को बधाई। हमारे खिलाड़ी खेल के मैदानों में जीत के झंडे गाड़ते रहें और ‘रंगले पंजाब’ का गौरव बढ़ाएं, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। सीएम भगवंत मान का यह पोस्ट चर्चा में है।

पंजाब के खेल को ग्लोबल स्तर पर दिखाने के लिए तैयार सीएम भगवंत मान

बता दे कि पंजाब में खेल को लेकर विकास का कार्य लगातार जारी है और युवाओं को अलग-अलग तरीके से प्रोत्साहित किया जा रहा है। दरअसल ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम में कुल वजन 388 किग्रा (176 किग्रा स्नैच + 212 किग्रा क्लीन एंड जर्क) लवप्रीत सिंह ने उठाया उठाया। वहीं इस दौरान न्यूजीलैंड के डेविड लिटी 389 किग्रा उठाया और लवप्रीत मात्र 1 किलोग्राम से गोल्ड चूके। स्नैच में 176 किग्रा उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। युवाओं को खेल से जोड़ने और उन्हें नशे जैसी बुरी चीजों से दूर रखने के लिए मान सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। हर टैलेंट को सबके सामने रखने और प्रोत्साहित करने में उनका कोई जवाब नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Punjab News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026