भारतीय वायु सेना दिवस पर CM Bhagwant Mann ने दी हार्दिक बधाई, कहा ‘आपकी कड़ी मेहनत और बहादुरी पर हमेशा गर्व…’

CM Bhagwant Mann: इंडियन एयर फोर्स डे निश्चित तौर पर देश को गौरवान्वित करने वाला पल है। इस खास मौके पर आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने जन संदेश में क्या कहा है और किस तरह से लोगों को प्रोत्साहित करते दिखे। आइए जानते हैं।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: इंडियन एयर फोर्स डे के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से जहां वह एयरफोर्स के सभी अधिकारियों को इस खास दिन पर धन्यवाद और शुभकामनाएं देते हुए नजर आए हैं। एक पोस्ट के जरिए सीएम भगवंत मान की तरफ से संदेश जारी किया गया है जहां उन्होंने कहा कि देश को गर्व है। इंडियन एयर फोर्स डे पर उन सभी सैनिकों अधिकारियों और उनके परिवार की हिम्मत की तारीफ करते हुए शुभकामनाएं देने में सीएम भगवंत मान पीछे नहीं रहे हैं। अपने संदेश में आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया और किस तरह से देशवासियों को महत्वपूर्ण दिन बताया।

देशवासियों के नाम क्या बोले CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “देश की हवाई सीमाओं की रक्षा करने वाले एयर फ़ोर्स के सभी सैनिकों, अधिकारियों और उनके परिवारों को ‘इंडियन एयर फ़ोर्स डे’ के अवसर पर हार्दिक बधाई… पूरा देश आपकी कड़ी मेहनत, लगन और बहादुरी पर हमेशा गर्व करेगा…।” उन्होंने इंडियन एयर फोर्स के अलावा उनके परिवार के लिए भी हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि देश को उनपर गर्व रहने वाला है।

क्यों बताया एयर फोर्स डे पर भगवंत मान ने खुद को गौरवान्वित

यह सच है कि आसमान की अनंत ऊंचाइयों से राष्ट्र की सीमाओं तक अपने साहस हिम्मत और संकल्प के साथ भारतीय वायुसेना लगातार 24 घंटे सेवा पर हैं। लोग अपने घर में शांति और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं और इसमें कहीं ना कहीं उनका योगदान सराहनीय है। इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान ने उनके साहस हिम्मत और काम की तारीफ करते भारतीयों को गौरवान्वित बताया है।

क्यों खास है एयर फोर्स डे

सीएम भगवंत मान से हटकर अगर एयर फोर्स डे की बात करें तो यह देश के वायु सेनाओं के साहस, समर्पण त्याग और हवाई सीमाओं की रक्षा में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। न सिर्फ युद्ध के दौरान भारत के लिए रक्षक बनते हैं बल्कि विभिन्न आपदाओं के दौरान भी लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं।

 

 

 

Exit mobile version