CM Bhagwant Mann: पंजाब की तस्वीर हर दिशा में बदल रही है। ऐसे में सरकार हर संभव एकजुट होकर जनता के साथ मिलकर काम करती नजर आ रही है। यह सच है सीएम भगवंत मान चौतरफा विकास की गति प्रदान करने में पीछे नहीं हैं। पंजाब के लोगों को हर तरह की सुविधा मिल सके और उन्हें किसी भी चीज की कमी ना हो इसका खास ख्याल रखती है। ऐसे में पंजाब में शिक्षा व्यवस्था सबसे बड़ी सफलता है जो निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मन की वजह से संभव हो सका है। आज यहां पढ़ाई के मामले में एक नई तस्वीर दुनिया के सामने पेश करने में कामयाब है।
स्कूलों के एजुकेशन सिस्टम को नई दिशा देने में CM Bhagwant Mann की अहम भूमिका
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸੁਵਿਧਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਨੂੰ ਨਵੀਂ ਦਿਸ਼ਾ ਦੇਣ ਤੱਕ, ਲਗਾਤਾਰ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਸਿੱਖਿਆ ਖ਼ੇਤਰ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਮੋਹਰੀ ਸਥਾਨ ਹਾਸਲ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਇਹ ਬਦਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਹੈ। https://t.co/lbxx3Eaebl
— Adv Harpal Singh Cheema (@HarpalCheemaMLA) October 6, 2026
कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को जारी करते हुए कैप्शन में कहा, “पंजाब के लोगों को कई तरह की सुविधाएं देने से लेकर स्कूलों के एजुकेशन सिस्टम को नई दिशा देने तक, मान सरकार ने लगातार सुधार किए हैं। आज पंजाब का एजुकेशन सेक्टर देश में लीडिंग जगह बना रहा है, यह बदलते पंजाब की तस्वीर है।” कहीं ना कहीं इस पोस्ट को देखकर सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पंजाब में शिक्षा की दिशा में आई क्रांति की तारीफ करनी बनती है।
पंजाब में मिला है वर्ल्ड क्लास पढ़ाई की सुविधा
सीएम भगवंत मान की वजह से देश में केरल जैसे राज्य को पछाड़कर एजुकेशन के क्षेत्र में पंजाब में इतिहास रचा और पहला स्थान प्राप्त किया है। नीट जैसी परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्रों की संख्या शॉकिंग है जो कहीं ना कहीं सीएम मान के प्रयास को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। सरकारी स्कूल में प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सुविधाएं मिले और वहां के टीचर्स को विदेश में ट्रेनिंग प्रदान करने का काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है ताकि वर्ल्ड क्लास पढ़ाई पंजाब के सरकारी स्कूल में मिल सके। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।
