Anurag Dhanda:दिल्ली के सीमापुरी में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने की खबर ने हड़कंप मचा दिया इसे लेकर सियासी भूचाल भी देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर आप नेता अनुराग ढांडा ने रिएक्ट किया और सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा। पोस्ट के जरिए उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है। बता दे कि इस हादसे में एक गर्भवती महिला और दो बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है है। यह निश्चित तौर पर लोगों के लिए किसी झटके से कम नहीं है क्योंकि बीते कुछ दिनों पहले ही एक पीजी बिल्डिंग गिरने की खबर सामने आई थी। इस सबके बीच आखिर अनुराग ढांडा ने क्या कहा आइए जानते हैं।
बिल्डिंग ढहने से 3 की मौत से हड़कंप
क्या हाल कर दिया दिल्ली का बीजेपी ने। आए दिन बिल्डिंग गिर रही हैं और रेखा गुप्ता कुंभकरण की नींद सो रही हैं।
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 7, 2026
दरअसल आप नेता अनुराग ढांडा ने एक रिपोर्ट को शेयर किया जहां बताया गया एक ऑफिसर ने बताया कि बुधवार को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बिल्डिंग का अगला हिस्सा गिरने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने का शक है। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को दोपहर 3.30 बजे बिल्डिंग गिरने की खबर मिली और फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। उन्होंने कहा कि मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। बीते दिन की घटना में तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई। लगभग 8 से ज्यादा लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Anurag Dhanda का सीएम रेखा गुप्ता से तीखा सवाल
अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “क्या हाल कर दिया दिल्ली का बीजेपी ने। आए दिन बिल्डिंग गिर रही हैं और रेखा गुप्ता कुंभकरण की नींद सो रही हैं।” जाहिर तौर पर ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखने में अनुराग ढांडा कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और ऐसे में आए दिन बीजेपी और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते नजर आते हैं। मुखर होकर अपना सवाल उठाना और अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए आप नेता जाने जाते हैं।
