ACP पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला को ही किया गया गिरफ्तार! Anurag Dhanda बोले ‘दिल्ली पुलिस कितना गिरोगे’

Anurag Dhanda: पीड़ित महिला जिन्होंने दिल्ली पुलिस में एसीपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही अन्य सभी सपोर्ट देने वाले लोगों को भी हिरासत में लिया गया जिस पर आप नेता ने सवाल खड़े किए हैं।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: दिल्ली पुलिस के एसीपी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं जिन 17 लोगों ने एफआईआर दर्ज करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी उन्हें हिरासत में लिया गया। इस बात की जानकारी CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने दी। वहीं इस पर आप नेता अनुराग ढांडा का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक बार फिर से अपने पोस्ट के जरिए दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाया है। उन्होंने हिरासत में लेने को लेकर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है। आरोपी की आजादी पर क्या कहा आइए जानते हैं अनुराग ढांडा के पोस्ट में क्या है।

क्यों सवालों के कटघरे में आई दिल्ली पुलिस

सचिन कुमार गुप्ता के x चैनल से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया था कि “CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया है कि जिस महिला ने दिल्ली पुलिस के ACP पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उसे आज सुबह हिरासत में ले लिया गया है। उसके अलावा 17 अन्य वे लोग भी हिरासत में लिए गए हैं, जो FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। रत्ना सिंह का दावा है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने मारपीट की है। इन सभी को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में रखा गया है। ” पोस्ट को अनुराग ढांडा ने अपने x प्लेटफार्म पर शेयर किया है।

Anurag Dhanda ने इस तरह दिल्ली पुलिस पर दागे सवाल

आप नेता अनुराग ढांडा ने लिखा कि “दिल्ली पुलिस कितना गिरोगे पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया और आरोपी पुलिस अधिकारी खुलेआम घूम रहा है?” लोगों को इस बात की हैरानी हो रही है कि कैसे पीड़ित महिला जो खुद दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी का शिकार हुई उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही FIR की मांग करने वाले अन्य लोगों के साथ भी बर्बरता का दिखाते हुए उन्हें विरासत में ले लिया जो जाहिर तौर पर लोगों के लिए शॉकिंग है।

 

 

 

Exit mobile version