CM Bhagwant Mann की वजह से एक ही घर में 2 लोगों को मिली सरकारी नौकरी, ईमानदारी के दम पर लोगों का जीत लिया भरोसा

CM Bhagwant Mann: अब मेरिट के दम पर पंजाब में सरकारी नौकरियां मिल रही है। पैसे और सिफारिश को पूरी तरह से सरकार की तरफ से खत्म कर दिया गया है। धांधली करने वाले पर नकेल कसकर मुख्यमंत्री ने लोगों का विश्वास जीता है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में किसी भी सिफारिश या पैसे के दम पर सरकारी नौकरी अब नहीं मिलती है। यह दावा सरकार की तरफ से हमेशा किया जाता है। सीएम भगवंत मान की वजह से भ्रष्टाचार और इस तरह की धांधली पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया गया है। यही वजह है कि अब मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां लोगों को मिल रही है। वहीं इस सब के बीच कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक वीडियो को जारी किया है जहां एक बुजुर्ग शख्स इस बात को लेकर खुशी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं कि उनके दो बच्चों को बिना किसी सिफारिश और पैसे के नौकरी मिल गई।

CM Bhagwant Mann में बढ़ा इस तरह लोगों को भरोसा

बुजुर्ग शख्स कैबिनेट मिनिस्टर बलबीर सिंह के वीडियो में सीएम भगवंत मान का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आते है। सरकार पर पूरी तरह से भरोसा दिखाते हैं। डॉक्टर बलबीर सिंह ने इसे लेकर कहा कि “बुज़ुर्ग के दो बच्चों को बिना किसी पैसे या सिफ़ारिश के सरकारी नौकरी मिलने से मान सरकार के ट्रांसपेरेंट और मेरिट-बेस्ड सिस्टम पर भरोसा और मज़बूत हुआ। सरकार के दूसरे जनहितैषी कामों से भी खुश बुज़ुर्ग ने कहा, मान सरकार 2027 में भी आएगी।”

सरकारी नौकरी में सीएम भगवंत मान की वजह से आया क्रांति का दौर

यह सच है कि सीएम भगवंत मान की वजह से सरकारी नौकरी अब वैसे लोगों को ही मिल रहा है जो इसके लिए मेरिट रखता है। टैलेंट के दम पर पंजाब में सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही है। सिफारिश और पैसे के दम पर किसी भी पद पर आयुक्ति ना हो इसका खास ख्याल सरकार की तरफ से रखा जा रहा है। ऐसे में निश्चित तौर पर पंजाब में क्रांति का दौर आया है। जाहिर तौर पर सालों मेहनत करने वाले युवाओं के लिए एक सौगात से कम नहीं है जो पहले परिश्रम करने के बाद भी अपनी नौकरी पक्की नहीं कर पाते थे।

 

Exit mobile version