---Advertisement---

‘रंगला पंजाब’ बनाने और हर वर्ग के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही CM Bhagwant Mann सरकार, जानिए कैबिनेट मीटिंग क्यों रही खास

CM Bhagwant Mann: कैबिनेट के साथ बातचीत में आखिर सीएम की तरफ से किन-किन मुद्दों पर बात हुई। किन चीजों को हरी झंडी दी गई। इस बारे में पूरी जानकारी मुख्यमंत्री की तरफ से दी गई है जो पंजाब की प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 6, 2026 11:57 पूर्वाह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: रंगला पंजाब बनाने और राज्य के हर एक व्यक्ति के विकास के लिए अलग-अलग तरीके से सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान का मकसद ही पंजाब की प्रगति के साथ-साथ कर्मचारियों को कल्याण है जिसके लिए वह आए दिन फैसले लेते हैं। वहीं सब के बीच बीते दिन पंजाब कैबिनेट के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जहां तमाम मुद्दे पर ना सिर्फ बातचीत हुई बल्कि कई बड़े फैसले लिए गए। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। आइए जानते है आखिर सीएम भगवंत मान की इस कैबिनेट बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई और किन चीजों को हरी झंडी दिखाई गई है।

पठानकोट को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर पंजाब सरकार की तैयारी

X प्लेटफार्म पर सीएम भगवंत मान ने लिखा कि “पंजाब कैबिनेट की आज हुई अहम बैठक के दौरान राज्य की प्रगति और कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी।”
पठानकोट को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए ‘रणजीत सागर विकास प्राधिकरण’ के गठन को मंजूरी दी गई है। निश्चित तौर पर पठानकोट को पर्यटन केंद्र के तौर पर देखना काफी दिलचस्प होने वाला है और यह पंजाब के विकास की कहानी को एक अलग आयाम देने के लिए काफी है।

देखें किन क्षेत्रों में बहार की सीएम भगवंत मान ने दी खुशखबरी

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने कहा कि कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए PICTES के अंतर्गत कार्यरत गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सोसायटी के अंतर्गत लाकर नियमित करने का निर्णय लिया गया। इससे निश्चित तौर पर कर्मचारी की जिंदगी में परिवर्तन आएगा। इसके साथ ही करीब 1400 नर्सिंग स्टाफ के लिए नई सेवा नियमावली को हरी झंडी दी गई और चुनाव आयोग के लिए नए पद सृजित किए गए हैं।

सीएम भगवंत मान का कहना है कि हमारी सरकार पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने और हर वर्ग के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। जाहिर तौर पर हर तरह से सरकार की तरफ से विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rahul Gandhi

अक्टूबर 6, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 6, 2026

Punjab News

अक्टूबर 5, 2026

Punjab News

अक्टूबर 5, 2026

Punjab News

अक्टूबर 5, 2026