CM Bhagwant Mann: पंजाब की शांति और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई खिलवाड़ नहीं किया जा सके इसके लिए सरकार पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। ऐसे में अपराधियों को हर संभव सजा मिल सके इसके लिए अलग-अलग महिम भी चल रही है। गैंगस्टर पर वार करने में कभी भी सीएम भगवंत मान की पुलिस पीछे नहीं रहती है। वहीं इस सबके बीच AGTF के साथ मिलकर पुलिस ने एक बार फिर टारगेट जगह पर रेड किया और राज्यव्यापी कार्रवाई को जारी रखा। गैंगस्टर ते वार के 258वें दिन आखिर किस तरह से सीएम भगवंत मान की पुलिस को सफलता हाथ लगी है जो इस मुहिम के लिए एक और उपलब्धि है।
575 पर मारे गए छापे में पुलिस को मिली ये सफलता
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟓𝟖 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 575 raids conducted
✔️ 231 individuals arrested
✔️ 7 proclaimed offenders apprehended
✔️ 2 weapon recoveredWith this, total arrests have reached 76,330 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 6, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि AGTF पंजाब के साथ मिलकर पूरे राज्य में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड के ज़रिए गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। ऐसे में सीएम भगवंत मान की पुलिस ने 575 जगह पर छापे करने का काम किया और 231 लोग गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 7 घोषित अपराधी पकड़े गए तो 2 हथियार भी बरामद किए गए हैं यह पुलिस की एक बहुत बड़ी कामयाबी है।
CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर अब तक कितने अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
गैंगस्टर नेटवर्क को पंजाब से जड़ से खत्म करने के लिए लगातार पंजाब पुलिस काम कर रही है और इसे लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बताया गया कि कैंपेन शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियां 76,330 हो गई हैं। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की तरफ से एक एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन भी जारी किया गया है जहां आप गुमनाम तरीके से किसी भी अपराधी के बारे में सूचना दे सकते हैं। गैंगस्टर ते वार मुहिम में अपना योगदान दे सकते हैं जिससे निश्चित तौर पर पंजाब में शांति-सुरक्षा व्यवस्था को बरकरार रखने में मदद मिल सकती है।
