CM Yogi Adityanath के दिशानिर्देश पर गांव-गांव पहुंचा ज्ञान का डिजिटल द्वार, ज्ञान और अवसर के खुल रहे नए केंद्र

CM Yogi Adityanath: गांव में रहकर भी अब पढ़ाई मुश्किल नहीं रहने वाला है क्योंकि सरकार की तरफ से लगातार उन चीजों का ध्यान रखा जा रहा है जिसकी वजह से युवाओं को शहर जाना पड़ता था। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: डिजिटल शिक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अगर उत्तर प्रदेश में विकास के दौर की बात करें तो जाहिर तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से गांव में ज्ञान और अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयत्न जारी है। निश्चित तौर पर यह युवाओं के लिए किसी बड़े सौगात से काम नहीं है जो कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करते थे। इसके लिए उन्हें अपने स्टडी मैटेरियल और बाकी पढ़ाई की सुविधाओं के लिए गांव से शहर जाना पड़ता था लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से अब डिजिटल द्वार गांव गांव तक खुल गया है।

गांव में किस तरह आया विकास का दौर

गवर्नमेंट ऑफ़ यूपी की तरफ से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आधुनिक डिजिटल शिक्षा व्यवस्था के विस्तार से उत्तर प्रदेश के गांव ज्ञान और अवसर के नए केंद्र बन रहे हैं। इसके साथ ही बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डिजिटल शिक्षा के केंद्र के तौर पर उत्तर प्रदेश के गांव आगे बढ़ रहे हैं। जहां 57600 ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाया गया है जहां आराम से बैठकर छात्र-छात्र पढ़ाई कर सकते हैं।

CM Yogi Adityanath की वजह से मिल रही ये सुविधाएं

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की वजह से अब गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तक, कंप्यूटर एवं डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई भी दिया जा रहा है। स्मार्ट टीवी और ई-लर्निंग की सुविधा प्रदान की जा रही है। निश्चित तौर पर ग्रामीण युवाओं के सपनों की आसान राह सरकार की वजह से संभव हो सका है।

यह सच है कि हर घर शिक्षा का संचार संभव हो सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लगातार प्रयत्न जारी है। ऐसे में स्कूल के कायाकल्प से लेकर विद्यार्थियों के लिए हर संभव जरूरी चीज उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

 

Exit mobile version